{"product_id":"disha-combo-2-books-सफलता-के-24-अध्याय-24-chapters-of-success-by-sonu-sharma-with-हम-ब्रह्माण्ड-के-master-plan-का-हिस्सा-हैं-hindi-edn-motivation-health-manifestaion","title":"Disha Combo (2 Books) सफलता के 24 अध्याय (24 Chapters of Success) by Sonu Sharma with हम ब्रह्माण्ड के Master Plan का हिस्सा हैं Hindi Edn | Motivation, Health \u0026 Manifestaion","description":"\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eBook 1:\u003c\/strong\u003e सफलता के \u003cstrong\u003e24 अध्याय केवल मोटिवेशन की पुस्तक नहीं है!\u003c\/strong\u003e यह आपके सपनों को वास्तविक बनाने की एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका है। सरल और प्रभावशाली हिंदी में लिखी गई यह पुस्तक आपको विचारों, आदतों और निर्णयों की शक्ति को समझने में मदद करती है, साथ ही यह सिखाती है कि इन्हें वास्तविक जीवन में कैसे लागू किया जाए।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eइस पुस्तक के केंद्र में E + R = O (Event + Response = Outcome) सूत्र है, जो इस बात को स्पष्ट करता है कि “घटना का घटना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन घटना में रंग भरना हमारे हाथ में हैं।”\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003e24 अध्यायों के माध्यम से यह पुस्तक आपको धैर्य की शक्ति, पैसे की अहमियत, नेतृत्व कौशल और मिस्टेक्स ऑफ़ लाइफ की यात्रा पर ले जाती है।\u003c\/strong\u003e चाहे आप एक विद्यार्थी हों या कामकाजी पेशेवर या फ़िर कोई उद्यमी या जीवन में संतुलन खोजने वाले व्यक्ति इस पुस्तक के सभी अध्याय कालजयी और सार्वभौमिक हैं।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eBook 2: “पावर ऑफ मैनिफेस्टेशन\" केव\u003c\/strong\u003eल इच्छाओं को पूरा करने या सकारात्मक सोचने की पुस्तक नहीं है! यह विचार, विश्वास, कर्म और चेतना के उस अदृश्य संबंध को समझने की एक यात्रा है, जो हमारे जीवन को भीतर से आकार देता है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e• पुस्तक की शुरुआत लेखक के \u003cstrong\u003eLaw of Attraction\u003c\/strong\u003e से परिचय से होती है। यहीं से एक जिज्ञासा जन्म लेती है—क्या हमारे विचार वास्तव में हमारी वास्तविकता को प्रभावित कर सकते हैं? इसी प्रश्न के साथ पुस्तक आगे बढ़ती है और आपको धीरे-धीरे मैनिफेस्टेशन के विभिन्न आयामों से परिचित कराती है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003e• ब्रह्मांड का अदृश्य खेल\u003c\/strong\u003e आपको यह सोचने पर मजबूर करता है कि जीवन में होने वाली हर मुलाकात और हर संबंध महज संयोग नहीं होते। आप किसी से मिलते नहीं, मिलवाए जाते हैं।जीवन में आने वाले लोग, परिस्थितियाँ और अनुभव किस प्रकार हमारी यात्रा का हिस्सा बनते हैं, पुस्तक इस दृष्टिकोण को एक नए नजरिए से सामने रखती है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e• इसके बाद पुस्तक कर्म ही \u003cstrong\u003eवास्तविक मैनिफेस्टेशन के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बात स्पष्ट करती है—\u003c\/strong\u003eसिर्फ इच्छा करना पर्याप्त नहीं है। आपके विचारों और इच्छाओं को वास्तविकता का रूप आपके कर्म देते हैं। सही दिशा में किया गया प्रयास ही उस परिवर्तन की शुरुआत है, जिसकी हम अपने जीवन में कल्पना करते हैं।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e• इसके बाद यात्रा पहुँचती है अवचेतन मन की ताकत तक—\u003cstrong\u003eजहाँ हमारे विचारों, विश्वासों, अनुभवों और धारणाओं की गहरी परतें हमारे व्यवहार और निर्णयों को प्रभावित करती हैं। अ\u003c\/strong\u003eपने अवचेतन मन को समझना और उसे सकारात्मक दिशा देना स्वयं में परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e• 20 अध्यायों के माध्यम से यह पुस्तक आपको विचारों से विश्वास, विश्वास से कर्म और कर्म से परिणाम तक की यात्रा पर ले जाती है। आगे बढ़ते हुए \u003cstrong\u003eपुस्तक आत्मविश्वास, धैर्य, ऊर्जा, उद्देश्य, आध्यात्मिकता और अंततः नाम-जप की ताकत जैसे विषयों को भी अपनी यात्रा का हिस्सा बनाती है।\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Disha Publication Inc","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":54678594027793,"sku":"9789371862028","price":599.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0855\/0619\/5729\/files\/8108jIrdnGL._SL1500.jpg?v=1789545654","url":"https:\/\/dishapublication.com\/products\/disha-combo-2-books-%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-24-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-24-chapters-of-success-by-sonu-sharma-with-%e0%a4%b9%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-master-plan-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-hindi-edn-motivation-health-manifestaion","provider":"Disha Publication","version":"1.0","type":"link"}