Disha Combo (3 Books) सफलता के 24 अध्याय (24 Chapters of Success) by Sonu Sharma with AGELESS BODY & हम ब्रह्माण्ड के Master Plan का हिस्सा हैं Hindi Edn | Motivation, Health & Manifestaion
sold in last hours
People are viewing this right now

Disha Combo (3 Books) सफलता के 24 अध्याय (24 Chapters of Success) by Sonu Sharma with AGELESS BODY & हम ब्रह्माण्ड के Master Plan का हिस्सा हैं Hindi Edn | Motivation, Health & Manifestaion

Rs. 1,247.00 Rs. 935.00
Add to Wishlist
🚨 IMPORTANT: BEWARE OF DELIVERY SCAMS

Please note that Disha Publication never asks for any additional payment over the phone for delivery.

  • Official Location: We only have an office in Delhi.
  • Payment Rule: All payments are made only through our official website.

If anyone calls asking for money to release your parcel, do not pay—it is a scam.

Estimated Delivery Time:- 3 to 5 days (T&C Apply)

SKU: 9789371863278
Availability : In Stock Pre order Out of stock
---------------------------------------------------------------------
  • 100% Secure Shopping Experience

  • Dedicated Customer Support & Fast Shipment

  • Best Discounts & COD

Description

Book 1: सफलता के 24 अध्याय केवल मोटिवेशन की पुस्तक नहीं है! यह आपके सपनों को वास्तविक बनाने की एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका है। सरल और प्रभावशाली हिंदी में लिखी गई यह पुस्तक आपको विचारों, आदतों और निर्णयों की शक्ति को समझने में मदद करती है, साथ ही यह सिखाती है कि इन्हें वास्तविक जीवन में कैसे लागू किया जाए।

इस पुस्तक के केंद्र में E + R = O (Event + Response = Outcome) सूत्र है, जो इस बात को स्पष्ट करता है कि “घटना का घटना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन घटना में रंग भरना हमारे हाथ में हैं।”

24 अध्यायों के माध्यम से यह पुस्तक आपको धैर्य की शक्ति, पैसे की अहमियत, नेतृत्व कौशल और मिस्टेक्स ऑफ़ लाइफ की यात्रा पर ले जाती है। चाहे आप एक विद्यार्थी हों या कामकाजी पेशेवर या फ़िर कोई उद्यमी या जीवन में संतुलन खोजने वाले व्यक्ति इस पुस्तक के सभी अध्याय कालजयी और सार्वभौमिक हैं।

Book 2: क्या हो, यदि उम्र केवल घटते वर्षों की गिनती न होकर, आपका अपना एक चुनाव हो?

डॉ. जितेंद्र अधिया और डॉ. किन्नरी आई. गुप्ता की पुस्तक 'एजलेस बॉडी' बढ़ती उम्र के बारे में आपकी अब तक की हर धारणा को बदल देती है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और समय से भी परे  आध्यात्मिक ज्ञान का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करते हुए यह पुस्तक बताती है कि आपके विचार, आपकी भावनाएँ और आपकी दैनिक आदतें वास्तव में आपकी जैविक आयु को बदल सकती हैं।

न्यूरोसाइंस से लेकर पोषण तक, सकारात्मक सोच से लेकर शारीरिक गतिविधि तक, लेखक आपको ऐसे व्यावहारिक और प्रमाणित उपाय बताते हैं, जिनकी मदद से आप भीतर से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। आप जानेंगे कि अपने अवचेतन मन को कैसे नया रूप दें, अपने शरीर की प्राकृतिक अनुकूलन क्षमता को कैसे जागृत करें और स्वास्थ्य, ऊर्जा तथा जीवन के उद्देश्य के प्राकृतिक नियमों के साथ सामंजस्य बनाकर कैसे जिएँ।

Book 3: “पावर ऑफ मैनिफेस्टेशन" केवल इच्छाओं को पूरा करने या सकारात्मक सोचने की पुस्तक नहीं है! यह विचार, विश्वास, कर्म और चेतना के उस अदृश्य संबंध को समझने की एक यात्रा है, जो हमारे जीवन को भीतर से आकार देता है।

• पुस्तक की शुरुआत लेखक के Law of Attraction से परिचय से होती है। यहीं से एक जिज्ञासा जन्म लेती है—क्या हमारे विचार वास्तव में हमारी वास्तविकता को प्रभावित कर सकते हैं? इसी प्रश्न के साथ पुस्तक आगे बढ़ती है और आपको धीरे-धीरे मैनिफेस्टेशन के विभिन्न आयामों से परिचित कराती है।

• ब्रह्मांड का अदृश्य खेलआपको यह सोचने पर मजबूर करता है कि जीवन में होने वाली हर मुलाकात और हर संबंध महज संयोग नहीं होते। आप किसी से मिलते नहीं, मिलवाए जाते हैं।जीवन में आने वाले लोग, परिस्थितियाँ और अनुभव किस प्रकार हमारी यात्रा का हिस्सा बनते हैं, पुस्तक इस दृष्टिकोण को एक नए नजरिए से सामने रखती है।

• इसके बाद पुस्तक कर्म ही वास्तविक मैनिफेस्टेशन के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बात स्पष्ट करती है—सिर्फ इच्छा करना पर्याप्त नहीं है। आपके विचारों और इच्छाओं को वास्तविकता का रूप आपके कर्म देते हैं। सही दिशा में किया गया प्रयास ही उस परिवर्तन की शुरुआत है, जिसकी हम अपने जीवन में कल्पना करते हैं।

• इसके बाद यात्रा पहुँचती है अवचेतन मन की ताकत तक—जहाँ हमारे विचारों, विश्वासों, अनुभवों और धारणाओं की गहरी परतें हमारे व्यवहार और निर्णयों को प्रभावित करती हैं। अपने अवचेतन मन को समझना और उसे सकारात्मक दिशा देना स्वयं में परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है।

• 20 अध्यायों के माध्यम से यह पुस्तक आपको विचारों से विश्वास, विश्वास से कर्म और कर्म से परिणाम तक की यात्रा पर ले जाती है। आगे बढ़ते हुए पुस्तक आत्मविश्वास, धैर्य, ऊर्जा, उद्देश्य, आध्यात्मिकता और अंततः नाम-जप की ताकत जैसे विषयों को भी अपनी यात्रा का हिस्सा बनाती है।

Additional Information

Author Name

Sonu Sharma, Jitendra Adhia & Kinnari I Gupta, Shyam Mujavadiya

Vendor

Disha Publication Inc

Pages Count

812

Publishing Year

2026

Language

Hindi

Dimension

22 x 14 x 3 cm

Weight

0.88 KG