हम इतने सारे भगवानों की पूजा क्यों करते हैं?
क्या कभी आपने सोचा है — कोई भगवान गणेश की पूजा करता है, कोई माँ दुर्गा को मानता है, कोई श्रीराम के भजन गाता है और कोई श्रीकृष्ण की लीलाएँ सुनता है। इतने सारे भगवान! क्या ये सब अलग-अलग हैं?
चलिए इसे एक मज़ेदार उदाहरण से समझते हैं।
आपके स्कूल में कई टीचर होते हैं। कोई मैथ्स सिखाता है, कोई हिंदी, कोई साइंस तो कोई ड्रॉइंग। सबका तरीका अलग-अलग होता है, पर मकसद एक ही होता है — आपको अच्छी बातें और सही चीज़ सिखाना। ठीक वैसे ही, भगवान के भी कई रूप होते हैं। हर भगवान हमें कुछ न कुछ सिखाते हैं, ताकि हम अच्छे इंसान बन सकें।
- भगवान गणेश को हम जब भी कोई नया काम शुरू करते हैं, पहले याद करते हैं। क्यों? क्योंकि वे सभी मुश्किलों को दूर करते हैं।
- माँ सरस्वती पढ़ाई में हमारी मदद करती हैं। जब मन पढ़ाई में नहीं लगता या कुछ समझ नहीं आता, तो हम उन्हें याद करते हैं।
- भगवान राम ने हमें सच्चाई और अपने वचनों पर अडिग रहना सिखाया।
- भगवान कृष्ण ने हमें सिखाया कि प्यार, मस्ती और समझदारी — सब ज़रूरी हैं।
-
माँ दुर्गा हमें हिम्मत और ताकत देती हैं। जब हम डरते हैं या मुश्किलों से घबराते हैं, तो हम उन्हें याद करते हैं।
हर भगवान हमारे जीवन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम अलग-अलग भगवानों की पूजा करते हैं — ताकि उनके अच्छे गुण हम भी सीख सकें।
क्या ये सब भगवान अलग-अलग हैं?
नहीं! भगवान सब एक ही हैं। बस उनके रूप अलग-अलग हैं। जैसे एक ही सूरज से ढेर सारी रोशनी निकलती है, वैसे ही एक ही भगवान् के कई नाम और रूप हैं। कोई उन्हें राम कहता है, कोई कृष्ण, कोई शिव, कोई माँ दुर्गा — पर सब एक ही है।
भगवान को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि हम उन्हें किस नाम से पुकारते हैं। उन्हें सिर्फ हमारा प्यार और हमारी सच्ची भावना पसंद है।
हम पूजा क्यों करते है?
पूजा मतलब भगवान से बात करना — जैसे हम अपने सबसे अच्छे दोस्त से बात करते हैं। जब हम पूजा करते हैं, तो भगवान से कहते हैं —
"भगवान जी, मुझे अच्छा इंसान बनाइए। मुझे सही रास्ता दिखाइए।"
पूजा करने से हमारा मन शांत होता है। हमें अच्छा महसूस होता है और जब हम भगवान को धन्यवाद देते हैं, तो वो बहुत खुश होते हैं।
अब समय, केवल आगे बढ़ने का नहीं – अपनी जड़ों की ओर लौटने का भी है। ✨Disha Publication लेकर आया है 4 सुरुचिपूर्ण पुस्तकें, जो ज्ञान और संस्कृति को सरल भाषा में आपके करीब लाती हैं:
📖 भगवद्गीता: रोचक कहानियों के साथ
छोटे अध्याय + प्रसंग → आत्मा और कर्म को समझना अब होगा आसान।📖 रामायण: फॉर यंग माइंड्स
जीवन-मूल्य और आदर्शों की प्रेरणादायक कथा, हर उम्र के पाठकों के लिए।📖 महाभारत: फॉर यंग माइंड्स
धर्म, कर्तव्य और जीवन की जटिलताओं को सरल कहानियों में प्रस्तुत करने वाली पुस्तक।📖 वेद और उपनिषद: विद्यार्थियों के लिए
जटिल विचार, लेकिन सरल और रोचक कहानियों के ज़रिए।इन पुस्तकों से हम ज्ञान की ओर लौटते हैं और अपनी सांस्कृतिक चेतना को पुनः जागृत करते हैं।